फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: हत्या को आरोप में पांच लोग गए जेल, चोरों ने घरों से नगदी सहित लाखों का सामान किया पार

Sat, 04 Feb 2023 07:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में चोरों ने हत्यारोपियों के घर से लाखों का माल पार कर दिया। शिकायत पर पहुंची पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया है। 
 
विज्ञापन
चोर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में अगस्त 2022 में खरग सिंह नामक युवक की हत्या की गई थी। मामले में बेटे सुनील ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद हत्यारोपी जेल चले गए और महिलाएं घर छोड़ गईं। इस दौरान सात घरों से पांच लाख रुपये की चोरी कर ली गई। चार के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने एक को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


बागवाला थाना क्षेत्र के कनिकपुर गांव निवासी विमला देवी पत्नी रामप्रसाद ने घरों से चोरी करने की रिपोर्ट गांव के ही सुनील कुमार इसके भाई संत कुमार व सुधाकर और रजत कुमार निवासी कलारी थाना सिढ़पुरा जिला कासगंज के खिलाफ दर्ज कराई। बताया कि 17 अगस्त 2022 को खरग सिंह की हत्या हुई थी, इसमें परिवार के ही नवीन कुमार, श्रीकृष्ण, रमेश चंद्र, रवी और यतेंद्र पर हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। 

आरोप है कि इसके बाद खरग सिंह का पुत्र सुनील कुमार बाहरी लोगों को गांव में लाकर औरतों को धमकाने लगा कि गांव में नहीं रहने देंगे। इसके डर से महिलाएं भी बच्चों को लेकर घरों ताले डालकर चलीं गईं। हिम्मत जुटाकर दो फरवरी को घर पर महिलाएं लौटीं तो ताले टूट पाए गए। घरों में झांक कर देखा तो बाइक, एलईडी, वाशिंग मशीन, जेवरात, नकदी सहित करीब पांच लाख का सामान चोरी हो चुका था। यह चोरी सुनील ने ही अपने भाइयों व रिश्तेदार रजत के माध्यम से की गई।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों के घरों से चोरी की गई थी, इसका मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की गई। एक आरोपी गिरफ्तार किया है, इससे चोरी की वाशिंग मशीन, सोलर पैनल, इंवर्टर, बैटरी आदि सामान बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें