फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चोरों ने दीवार काटकर डाकघर खंगाला, नहीं मिली नकदी

Tue, 15 Apr 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अवागढ़ में डाकघर के ऊपर जीने की काटी गई दीवार। - फोटो : अवागढ़ में डाकघर के ऊपर जीने की काटी गई दीवार।
विज्ञापन
अवागढ़। शहनौआ मार्ग स्थित डाकघर के जीने की दीवार काटकर चोरों ने इसे खंगाला। डाकघर में नकदी न होने के कारण खाली हाथ लौट गए।
विज्ञापन

सोमवार की रात को चोर डाकघर के जीने की ऊपर के हिस्से की दीवार काटकर उतरे। लेकिन नकदी न होने पर उनके हाथ कुछ नहीं लगा। मंगलवार सुबह डाकघर खुलने पर कागजात अस्त-व्यस्त मिले तो डाककर्मी हतप्रभ रह गए। जीने की दीवार कटी देखकर माजरा समझ में आया तो पुलिस को सूचना दी।
डाकघर की छत पर नमकीन और शराब के पैकेट भी मिले। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चाेरों ने छत पर बैठकर शराब भी पी है। कुछ दिन पूर्व चोरों ने किला रोड स्थित एक बिजली की दुकान से करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी किया था। इससे पहले जलेसर रोड पर पोंडरी गांव से चोर मंदिर से घंटे, स्पेलर की दुकान से सामान चोरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप डाकपाल विशाल शर्मा ने बताया कि डाकघर में नकदी या कोई कीमती वस्तु न होने पर नुकसान होने से बच गया। अभिलेख जमीन पर फैलने से उनको दुरुस्त कर कार्य को सुचारू किया गया। ताकि लोगों को असुविधा न हो। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डाकघर में चोरी की घटना की जानकारी मिली है, लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें