उत्तर प्रदेश के एटा में 20 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से बच्चों को अश्लील वीडियो दिखाए जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच की तो मामला सही पाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एटा में अलीगंज चुंगी के पास जीटी रोड पर 20 रुपये प्रति घंटा लेकर बच्चों को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाए जा रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को मिली। मामले में पुलिस ने तफ्तीश की तो शिकायत सही पाई गई।
कोतवाली नगर के उपनिरीक्षक मोहित शर्मा ने इस मामले में सर्वेश कुमार उर्फ सूर्या और सोनू निवासी मानपुर कॉलोनी कोतवाली देहात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।