फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

Thu, 26 Nov 2015 05:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
आवास विकास कालोनी के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कालोनी में हैंडपंप लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन


कालोनी वासियों ने कहा कि सेक्टर एक के घनी आबादी वाले क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या है। इस क्षेत्र में 150 मीटर की परिधि में कोई सरकारी हैंडपंप न होने से लोगों को काफी दिक्कतें रहती हैं।
विज्ञापन


लोगों को पानी के लिए दूर दराज के हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ता है। कई बार मांग किए जाने के बाद भी पालिका ने अभी तक हैंडपंप नहीं लगवाया है। विद्युत आपूर्ति न होने पर पालिका की पानी सप्लाई नहीं मिल पाती। ऐसे में हैंडपंप ही एकमात्र सहारा होता है। इसलिए शीघ्र ही कालोनी में हैंडपंप लगवाया जाए। ताकि समस्या दूर हो सके। इस दौरान माधव तिवारी, सुरेश चंद्र शर्मा, पवन कुमार, लोकेश तिवारी, सुरेश कुमार, अंकित भारद्वाज, राजेश रघुवंशी, लाइट बाबू, रानू, जीवन, जुबैर अहमद, आमिर रफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो प्रेषित है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें