एटा। जिले में 85 परिषदीय विद्यालय ऐसे हैं, जहां विद्युत कनेक्शन ही नहीं है। इन विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन कराए जाएंगे। जहां 32 विद्यालयों में क्रिटिकल गैप (डीएम के माध्यम से) से और 53 विद्यालयों में विद्युत विभाग कनेक्शन कराएगा। इसके लिए विभाग ने विद्युत निगम से डिमांड भेजी है।
जिले में 1691 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। शासन द्वारा डिजिटल शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। स्मार्ट कक्षाएं संचालित करने की बात कही जा रही है, लेकिन जिले के 85 विद्यालय ऐसे है जिनमें विद्युत कनेक्शन की नहीं है। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया 52 विद्यालयों में कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि 40 विद्यालय विद्युत खंभे से 40 मीटर से अधिक दूरी पर हैं। ऐसे में निगम से एस्टीमेट मांगा गया है। जिससे वहां विद्युत लाइन डलवाकर कनेक्शन कराया जा सके। इसके अलावा 32 विद्यालयों में क्रिटिकल गैप से कनेक्शन कराए जाएंगे।
100 विद्यालयों में होगा दुरस्ती करण का कार्य
बेसिक शिक्षा विभाग के डीसी निमार्ण संजय ने बताया विभाग द्वारा 100 विद्यालयों को धनराशि जारी की गई है। जहां विद्यालयों में वायरिंग के साथ उपकरण पंखा, ट्यूब लाइट सहित अन्य उपकरण खरीदे जाएंगे। वहीं पांच नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों में कनेक्शन कराने के लिए धनराशि भेजी गई है।