अलीगंज। क्षेत्र के गांव हरिसिंहपुर में गैस रीफिलिंग करते समय वैन में आग लग गई। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। फायर ब्रिगेड के आने पर आग पर काबू पाया जा सका।
शुक्रवार को गैस रीफिलिंग करते समय हरिसिंहपुर में बड़ा हादसा होने से बच गया। गांव का एक व्यक्ति वैन में गैस भर रहा था। अचानक किसी तरह आग लग गई।
आग इतनी तेजी से फैली कि तमाम कोशिशों के बाद भी कम नहीं हो रही थी। ऊंची लपटों को देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। टीम के पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका। आग में जलकर वैन पूरी तरह कबाड़ हो गई।