फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे हुई तेज बारिश से घरों-दु़कानों में घुसा पानी

Sat, 30 Jul 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
डेढ़ घंटे हुई तेज बारिश से घरों-दु़कानों में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नहीं टूटी चेयरमैन और ईओ की नींद, जलभराव के बीच खुले मैनहाल में गिरकर घायल होते रहे लोग
विज्ञापन

लोगों की जान पर बनी हैं और नगर पालिका प्रशासन की नींद नहीं टूटी है। शहर में जगह-जगह मैनहाल खुले पड़े हैं। 26 जून और 12 जुलाई के अंक में अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। लोगों ने शिकायतें की, ईओ और चेयरमैन ने ठीक कराने की बात कही लेकिन मैनहाल बंद नहीं हुए। अब सवाल उठता है कि पालिका का सिस्टम ईओ और चेयरमैन की भी नहीं सुनता या उन्होंने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया।  कौन इस स्थिति के लिए जिम्मेदार है। शनिवार को डेढ़ घंटे की जोरदार बारिश में सड़के तालाब बन गई। खुले मैन पानी के बीच कहां है, यह किसी को अंदाजा नहीं था। दो पहिया वाहनों पर सवार लोग मैनहाल में गिर कर घायल होते रहे। यह तो ईश्वर की कृपा रही कि कोई खुले मैनहाल में अंदर नहीं गिरा, अन्यथा जान भी जा सकती है।

जलभराव से निपटने के लिए पालिका के इंतजाम कितने दुरुस्त हैं, इसकी पोल शनिवार को डेढ़ घंटा बारिश में खुल गई। झमाझम बारिश शहर में जलभराव के हालात पैदा हो गए। जलभराव के दौरान पालिका के खुले पड़े मेनहोल में कई वाहन गिरने से राहगीर जख्मी हो गए।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को मूसलाधार बारिश से शहर में जलभराव हो गया। बारिश से से बचने के लिए लोग सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ लगाते नजर आए। शहर के ठंडी सड़क, कचहरी रोड, आगरा रोड, रेलवे रोड, महाराणा प्रताप नगर, कटरा मुहल्ला, मारहरा दरवाजा, घंटाघर, कैलाश मंदिर रोड, मेहता पार्क, रेवाड़ी मोहल्ला समेत तमाम इलाकों में जलभराव हो गया। जल भराव के आलम यह था कि लोगों के घुटनों तक पानी भर गया। लोग पालिका की अनदेखी पर गुस्सा जताते नजर आए। जलभराव के दौरान खुले पड़े नगर पालिका के मेनहोल में वाहन गिरने से कई लोग चोटिल हो गए। विजय नगर कालोनी पर खुले पड़े मैनहोल में गिरने से साइकिल सवार चोटिल हुआ तो कचहरी रोड पर खुले मैनहोल में गिरकर बाइक सवार बाल-बाल बचा। राहगीर एक दूसरे बचाते दिखे। करीब तीन घंटे बाद पानी की निकासी होने पर लोगों को जलभराव से राहत मिल सकी।
विज्ञापन


सरकारी कार्यालयों में आफत की बरसात
बरसात के बाद जिले के तमाम सरकारी कार्यालयों में भी आफत बरसी। सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय, तहसील परिसर, चकबंदी कार्यालय, कृषि विभाग, बांट माप विभाग, कोतवाली नगर समेत तमाम सरकारी कार्यालयों में पानी भरा रहा। इस दौरान कर्मचारियों को काम करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें