फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

Sat, 30 Jul 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग श्रीसूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण वर्ग पांच सत्रों में सम्पन्न हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं को विभिन्न जानकारियां दी गईं। वहीं एटा में आयोजित कार्यशाला में भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव की जीत का मंत्र दिया।
विज्ञापन

ब्रज प्रांत अध्यक्ष बीएल वर्मा ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास और रीति-नीति के बारे में जानकारी दी। कहा कि भाजपा ने हमेशा राष्ट्रवाद और विकास को प्राथमिकता दी। किसी समय में पार्टी के दो सांसद हुआ करते थे। आज भाजपा केंद्र में सत्तासीन है। इसके अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, असम सहित कई राज्यों में भाजपा ने सरकार बनाई है। विभाग प्रचारक धर्मेंद्र ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जिस उद्देश्य से भाजपा की स्थापना की थी, आज भी पार्टी उसी सिद्धांत पर काम कर रही है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। इस दौरान ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष रमेश चंद्र साहू, पूर्व महामंत्री देवेंद्र सिंह शर्मा, जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह चौहान, पूर्व विधायक रज्जनपाल सिंह चौहान, गौरी शंकर शर्मा, अश्विनी भारद्वाज, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, पूर्व विधायक देवेंद्र प्रताप, डा. बीडी राना, श्याम सुंदर गुप्ता, महेंद्र सिंह राना, नीरज शर्मा, अनिल पुंडीर, प्रवेंद्र राना, संजय पुंडीर, सुरेश माहेश्वरी, शरद गुप्ता, स्वामी कल्याण आनंद, मनोज शर्मा, संजीव यदुवंशी आदि मौजूद रहे।
वहीं एटा में रेलवे रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यशाला में चार सत्रों में प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीतियों के साथ जनता को जागरूक करने की तरकीबें सुझाईं। इस दौरान विभिन्न जिलों से आए 10 प्रशिक्षकों ने जिले के 250 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। पार्टी के नगर अध्यक्ष प्रदीप भामाशाह ने बताया कि रविवार को कार्यशाला का समापन होगा। जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश वशिष्ठ, भूपेंद्र सिंह, पंकज गुप्ता, संदीप जैन, वीरेंद्र वर्मा, सत्यपाल सिंह राठौर, सुशील गुप्ता, रमेश चौहान, विपिन वर्मा डेविड, दिलीप पचौरी, रविकांत, राहुल, सचिन समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


बरसात ने डाला कार्यक्रम में खलल
कार्यशाला में बरसात बाधा बनी। कार्यक्रम का शुभारंभ दो बजे होना था, लेकिन बरसात शुरू होने के चलते कार्यक्रम में विलंब हुआ।

पंजीकरण के बाद मिला प्रवेश
कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को पंजीकरण के बाद प्रवेश मिला। कार्यकर्ताओं को निर्धारित शुल्क देकर पंजीकरण कराना पड़ा। इस दौरान एटा जिले से 48, अलीगंज से 47, जिला कार्यकारिणी से 22, मारहरा से 51 और जलेसर विधानसभा से 47 कार्यकर्ताओं ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें