फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दावत में झाड़ू लगाने को लेकर हुआ विवाद, चले लाठी-डंडे

Sun, 25 Aug 2024 10:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बागवाला थाना क्षेत्र के गांव लभैंटा में शनिवार की देर शाम दावत में झाड़ू लगाने को लेकर महिलाओं के बीच विवाद हो गया। कहासुनी से शुरू हुई बात लड़ी-झगड़े तक पहुंच गई और दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चल गए। इस मारपीट में दोनों ही पक्ष के नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव लभैंटा में शनिवार को तेरहवीं की दावत चल रही थी। एक पक्ष की महिलाएं जब दावत खाने पहुंची तो दूसरे पक्ष ने सफाई करते समय उनकी ओर ही कूड़ा कर दिया। जिसके लेकर कहासुनी हो गई और महिलाओं के बीच विवाद हो गया। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से मामला शांत कराया। इसके बाद रविवार की सुबह फिर से दोनों पक्ष की महिलाओं में विवाद होने लगा। कहासुनी के बाद खूब लाठी-डंडे चले।
इस झगड़े में एक पक्ष से भानु प्रताप, प्रमोद, अवध किशोर और नंद किशोर तो दूसरे पक्ष से रीतेश, अर्जुन, शिशुपाल और इसकी पत्नी ऊषा व सुरजीत घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। एक पक्ष ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। गांव में पुलिस पहुंची तो मगर उनकी बात नहीं सुनी गई। थाना प्रभारी बागवाला संजय राघव ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें