फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिकल कॉलेज के भवन की खिड़की पर नहीं लगी जाली, हादसों का खतरा

Tue, 06 Aug 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के भवन में खिड़की में नहीं लगी जाली। - फोटो : मेडिकल कॉलेज के भवन में खिड़की में नहीं लगी जाली।
विज्ञापन
एटा। डाक बंगलिया पर स्थित मेडिकल कॉलेज के नए भवन में मरीज को भर्ती किया जा रहा है। यह भवन 6 मंजिल बना हुआ है। वार्ड सहित अन्य कमरों में खिड़की हैं, लेकिन यहां खिड़कियों पर जाली नहीं लगाई गईं हैं। ऐसे में हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


करोड़ों रुपये की लागत से यह भवन बनकर तैयार हुआ है। यहां भूतल व प्रथम तल पर ओपीडी संचालित है। द्वितीय तल से लेकर पांचवें तल तक मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था है। कई विभागों के मरीज इनमें भर्ती किए जाते हैं। वार्ड में खिड़की लगी है, लेकिन यहां बाहर की तरफ से जाली नहीं लगाई गई है। वार्ड में भर्ती मरीज हवा के लिए खिड़की को खोल लेते हैं।
देखने में आता है कि कभी-कभी छोटा बच्चा बेड से बाहर की तरफ झांकता है। ऐसे में यहां हादसा होने का डर है। मामले में प्राचार्य डॉक्टर रजनी पटेल ने बताया कि खिड़कियों पर जाली लगाने के लिए कई वार कार्यदायी संस्था को पत्राचार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें