फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रेलवे के आधिकारिक एप पर एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर की जानकारी नहीं

Sun, 13 Oct 2024 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला मुख्यालय से एकमात्र सवारी गाड़ी का संचालन किया जाता है। उसकी भी जानकारी रेलवे की ओर से संचालित किए जा रहे एप और वेबसाइट पर नहीं है। यात्रियों को समय या किराया जानने के लिए स्टेशन पर ही जाना पड़ता है।
विज्ञापन

एक ओर जहां सरकार हर विभाग में काम को ऑनलाइन करने पर जोर दे रही है, तो दूसरी ओर कुछ चीजें अभी भी सरकारी वेबसाइटों पर अपडेट नहीं हो पाई हैं। जिसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे की बात करें तो जहां स्टेशन पर क्यूआर कोड लगाए जा रहे हैं ताकि लोग कतार में लगे बिना ही टिकट प्राप्त कर सकें। वहीं आईआरसीटीसी और यूटीएस एप के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन टिकट प्रदान की जा रही हैं।
रेलवे स्टेशन पर भीड़भाड़ से बचने के लिए यूटीएस एप का जोर शोर से प्रचार किया जा रहा है। एटा इस मामले में काफी पीछे नजर आ रहा है। रेलवे के आधिकारिक इन दोनों ही एप पर न तो यहां की सवारी गाड़ी के बारे में कोई जानकारी है और न ही समय सारिणी जान सकते हैं। इस छोटी सी जानकारी को प्राप्त करने के लिए लोगों को रेलवे स्टेशन तक की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें