फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सीटी स्कैन मशीन तो है पर चिकित्सक के अभाव में नहीं मिल रहा लाभ

Tue, 01 Oct 2024 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में संसाधन तो हैं, लेकिन इनके संचालन के लिए चिकित्सक नहीं है। ऐसे में यह संसाधन शोपीस बने हैं। यहां सीटी स्कैन मशीन लगे एक माह से अधिक का समय हो गया है, लेकिन चिकित्सक न होने कारण मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। दुर्घटना में गंभीर घायलों को सीटी स्कैन कराने के लिउ निजी सेंटरों पर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में उच्चीकृत किए हुए 3 वर्ष से अधिक का समय हो चुका है। यहां प्रतिदिन ओपीडी से इमरजेंसी तक 3 हजार से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। मरीजों को सुविधाएं देने के लिए संसाधन हैं, लेकिन यह संसाधन चिकित्सकों के अभाव में शुरू नहीं हो पा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में एक माह पूर्व सीटी स्कैन मशीन को लगाया गया, लेकिन चिकित्सक न होने के चलते यह संचालित नहीं हो पा रही है। ऐसे में इमरजेंसी में दुर्घटना में पहुंचने वाले गंभीर घायलों को आगरा, अलीगढ़ या फिर सैफई रेफर कर दिया जाता है। सिर में चोट के आए मरीजों को बता दिया जाता है कि यहां सीटी स्कैन की सुविधा नहीं है।

मरीज किए जाते हैं रेफर
इमरजेंसी में सिर में चोट आदि के आए मरीजाें की बात करें तो यहां से आए दिन ऐसे मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। उन्हें बता दिया जाता है कि सीटी स्कैन की सुविधा नहीं है। निजी में करा लाओ तो यहां उपचार हो जाएगा। नहीं तो रेफर करना पड़ेगा।
विज्ञापन



मरीजों का अल्ट्रासाउंड भी नहीं होता है
ऐसा नहीं कि यहां सीटी स्कैन मशीन ही बंद पड़ी हो। यहां रेडियोलाॅजिस्टि नहीं है ऐसे में पेट में दर्द आदि की समस्या वाले मरीजों के अल्ट्रासाउंड भी नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए निजी सेंटरों की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें