फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चोरों की अफवाह से सड़कों पर भीड़ हिंसा का खतरा

Sun, 17 Aug 2025 05:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। इन दिनों शहर से लेकर गांव तक चोर और चोरी की अफवाहें तेजी से फैल रहीं हैं। इसे लेकर लोगों ने उग्र स्वभाव धारण कर लिया है और सड़कों पर भीड़ हिंसा का खतरा बढ़ गया है। अलीगंज तहसील क्षेत्र में एक सप्ताह में इस तरह की दो घटनाएं हो भी चुकी हैं। इसके बाद से रात में लोग सड़कों पर निकलने से डर रहे हैं।
विज्ञापन

खासतौर से अलीगंज क्षेत्र के तमाम गांव में इन दिनों चोरों के आने की अफवाहें फैली हुई हैं। बदमाशों की आशंका पर क्षेत्र के गांव भैंसराना, नगला तुलई, रायपुर, बिल्सड़ पछायां सहित अन्य कई गांव में पुरुष टोली बनाकर गांव में घूमकर रखवाली कर रहे हैं। शुक्रवार की रात बदमाशों की आहट पर क्षेत्र के गांव रायपुर और बिल्सड़ पछायां में फायरिंग भी हुई। इस तरह की सूचनाएं और अफवाहें अन्य ग्रामीण इलाकों में भी फैली हुई हैं। इसको लेकर लोग जहां चोरी की घटनाओं से आशंकित हैं तो कुछ लोग उग्र भी हो गए हैं।
इसकी बानगी एक सप्ताह के अंदर अलीगंज क्षेत्र में दो घटनाओं में देखने को मिली। 10 अगस्त की रात अलीगंज में मैनपुरी रोड पर नगला बंजारा के पास दो युवकों को पकड़कर भीड़ ने बुरी तरह पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस पूछताछ में घायल युवकों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं पाया गया। 15 अगस्त की रात नयागांव थाना क्षेत्र के गांव अघतिया में दो युवकों को भीड़ ने पीट डाला। यहां तक कि बचाने की गई पुलिस पर भी हमला किया गया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने भीड़ हिंसा करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ड्रोन के जरिये चोर और चोरी की सभी सूचनाएं असत्य पाई गईं। ड्रोन को पता करने के लिए एप है इसको कई लोगों के मोबाइल में डाउनलोड भी कराया गया है। हिंसा होना चिंता की बात है। किसी को भी चोर बताकर पीटना अपराध है और दोनों मामलों में कार्रवाई भी की गई है। लोगों को कोई संदिग्ध लगता है तो पूछताछ कर पुलिस को जानकारी दें। कानून को अपने हाथ में हरगिज न लें। - श्याम नारायण सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें