फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फिर तीन दुकानों में चोरी, पिछली वारदात का खुलासा नहीं

Sat, 10 Oct 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज क्षेत्र के कस्बा में छत से रस्सी बांधकर नीचे उतरने के लिए बांधी गई रस्सी। संवाद
विज्ञापन
एटा। अलीगंज कस्बे में चोरों ने पांच माह बाद एक बार फिर उन्हीं तीन दुकानों को निशाना बनाया। आठ अक्तूबर की मध्यरात्रि सरौंठ रोड स्थित ईदगाह तिराहे के पास चोर तीन दुकानों से हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

एक दुकान का जाल काटकर चोर अंदर घुसे जबकि दो अन्य दुकानों में जाली के सहारे प्रवेश किया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें मुंह पर कपड़ा बांधे एक चोर चोरी करता दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि पांच माह पहले हुई चोरी का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है।
कस्बे के सरौंठ रोड पर गांव भरापुरा तिराहे के पास पवन ट्रेडर्स, बालाजी ट्रेडर्स और नीरज ट्रेडर्स की दुकानें हैं। इनमें दो खाद-बीज और एक गल्ले की दुकान है। चोरों ने पवन ट्रेडर्स की तिजोरी से करीब 2500 रुपये की रेजगारी और सात हजार रुपये के कटे-फटे नोट पार कर दिए। वहीं बालाजी ट्रेडर्स के गल्ले से करीब चार हजार और नीरज ट्रेडर्स से तीन हजार रुपये की रेजगारी चोरी कर ली। पवन ट्रेडर्स के संचालक अतुल कुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

पांच माह के भीतर दूसरी बार इन्हीं दुकानों को निशाना बनाए जाने से व्यापारियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि पिछली घटना का खुलासा नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। संवाद

अलीगंज क्षेत्र के कस्बा में छत से रस्सी बांधकर नीचे उतरने के लिए बांधी गई रस्सी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें