फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रसूलपुर गढ़ौली के 8 लोग मिले डेंगू पीड़ित, वार्ड में भर्ती

Fri, 09 Oct 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में भर्ती रसूलपुर गढ़ौली के पीड़ित मरीज। संवाद
विज्ञापन
एटा। मिरहची क्षेत्र के रसूलपुर गढ़ौली में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाकर लोगों की मलेरिया व डेंगू की जांच की जा रही है। शिविर में लिए गए संदिग्ध लोगों के नमूने की रिपोर्ट आने के बाद 8 लोग डेंगू पीड़ित मिले हैं जिसमें 4 लोगों को मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में एक महिला मलेरिया पीड़ित मिली है जिसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

रसूलपुर गढ़ौली में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाकर कई लोगों को उपचार दिया गया। इस दौरान 6 अक्तूबर को 32 लोगों के मलेरिया व डेंगू के नमूने लिए गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद 8 लोग डेंगू से पीड़ित मिले। इसमें तीन डेंगू पीड़ित को मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया जहां उपचार दिया जा रहा है। गांव की रेनू (30), चंद्रमुखी (55), खुशबू (20), विश्वास (40), खुशी (17) डेंगू पीड़ित मिले जिनका घर पर ही उपचार चल रहा है।
वहीं राकेश (45), बीरेश (45), नौबत सिंह (65) को डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। इसके साथ ही गिरौरा निवासी सतीश कुमार (53) ने बताया कि 10 दिन से बुखार आ रहा था। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए आए। यहां चिकित्सकों ने मलेरिया व डेंगू की जांच कराई जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने डेंगू वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं सामान्य वार्ड में भर्ती सुनीता निवासी नगला निजाम ने बताया कि 8 दिन से बुखार आ रहा था। निजी क्लीनिक पर दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिला। इसके बाद बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में दवा लेने के लिए पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए सामान्य वार्ड में भर्ती कराया। यहां मलेरिया व डेंगू की जांच की गई। जांच में मलेरिया की पुष्टि हुई। चिकित्सकों द्वारा उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें