एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला श्याम नगर में रहने वाले सीडीओ ऑफिस के सेवानिवृत एकाउंटेंट के मकान को निशाना बनाकर चोर घुस गए। यहां से नकदी व जेवरात सहित लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।
शहर के मोहल्ला श्याम नगर निवासी सेवानिवृत्त एकाउंटेंट शांति स्वरूप के मकान से चोरी हुई है। पुत्र जितेंद्र की ओर से चोरी होने की तहरीर दी गई है। बताया कि 75 हजार रुपये नकद और 4.30 लाख रुपये के जेवरात चोरी हुए हैं। चोरी छत के रास्ता से आए हैं और चोरी करके वापस उसी रास्ता से गए हैं। कहना है कि पिता बीमार थे, एक मकान गांधी मार्केट में भी है, यहां मंगलवार की रात दवा लेकर रुक गए थे। जबकि वह एक सिक्योरिटी कंपनी में का करता है और वर्तमान में इंडस्ट्रियल एरिया में ड्यूटी करता है।
वह ड्यूटी चला गया था, जब बुधवार की सुबह मकान पर पहुंचा तो अंदर कमरे का दरवाजा खुला पाया और सामान बिखरा पड़ा था। जब सामान और नगदी देखी गई तो गायब मिला। तब डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। उप निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि चोरी हुई है। युवक पत्नी से तलाक होने की बात कह रहा है और उसके ही जेवरात चोरी होने की बात कही जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।