फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध में की गई थी युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जलेसर कस्बा के सराय खानम निवासी युवक की निर्मम हत्या अवैध संबंध के चलते की गई थी। बुधवार सुबह उसका शव सरसों के खेत में मिला। पुलिस ने मामले का खुलासा कर महिला और उसके चाचा को गिरफ्तार किया है। मोहल्ला सराय खानम निवासी तीस वर्षीय खिलाड़ी का शव मिलने के बाद एसएसपी उदय शंकर सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। कुछ घंटों बाद ही हत्याकांड की परतें खुलने लगी थीं।
विज्ञापन

सीओ जलेसर इरफान नासिर खान ने बताया कि खिलाड़ी के अवैध प्रेम संबंध पड़ोस के गांव की एक महिला से चल रहे थे। महिला के चाचा हरीमोहन को इसकी भनक लगी। इस पर उसने खिलाड़ी को मारने की योजना बनाई। पुलिस ने खिलाड़ी के मोबाइल नंबर से कॉल डिटेल की पड़ताल की। इसके आधार पर महिला और उसके चाचा को पकड़कर पूछताछ की। जिसमें दोनों ने हत्या करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उनके बताए स्थान पर मृतक का मोबाइल, हत्या में प्रयोग किए गए दरांता, डंडा, दोनों आरोपियों के कपड़े बरामद किए हैं।
विज्ञापन

मायके में रह रही थी महिला
आरोपी महिला काफी समय से मायके में ही रह रही थी। ससुराल में कुछ अनबन बताई जा रही है। इस दौरान उसके अवैध प्रेम संबंध खिलाड़ी से हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें