फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वाहन की चपेट में आने से युवती की हालत गंभीर

Thu, 11 Dec 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में होता घायल सिमरन का उपचार। संवाद
विज्ञापन
एटा। कस्बा मारहरा के मोहल्ला बस्ती निवासी युवती आधार कार्ड में संशोधन कराने जा रही थी। उसी समय गांव मेहनी के पास वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। अन्य सड़क हादसों में 6 लोग घायल हुए हैं। सभी का मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला बस्ती निवासी फिरोजा ने बताया कि बेटी सिमरन (23) बृहस्पतिवार दोपहर लगभग 12 बजे आधार कार्ड में संशोधन कराने जा रही थी। रास्ते में गांव मेहनी के पास वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद राहत मिलने पर सर्जिकल वार्ड में भर्ती करा दिया है। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में राजीव और अवधेश निवासी नगला गुलरिया थाना सकीट, सुमित निवासी दुबे का पड़ाव अलीगढ़, भूपेंद्र, रवि और विजय सिंह निवासी कठौसी कोतवाली देहात घायल हुए हैं। सभी का मेडिकल कॉलेज में ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें