मारहरा क्षेत्र में बाल श्रम रोकने के लिए कार्रवाई करते जिला श्रम अधिकारी राजबाबू। संवाद
मारहरा। कस्बे में बृहस्पतिवार को बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन अभियान के माध्यम से चार बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया। बाल श्रमिक कस्बे की कपड़े की दुकानों, किराना स्टोर और अन्य प्रतिष्ठानों पर कार्यरत मिले थे। शासन के निर्देश पर गठित की गई टीम के एएचटी प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना, श्रम परिवर्तन अधिकारी राजबाबू, सहायक बबलू, दीपेंद्र शर्मा और थाना के एसआई मुकुल कुमार ने कस्बे के मिरहची अड्डा, बड़ा बाजार, पिदौरा अड्डा और मैकेनिक की दुकानों पर कार्रवाई की। टीम ने दुकानदारों से बच्चों से काम न कराने की हिदायत दी है।