फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ढाई घंटे तक तड़पता रहा युवक, नहीं आई एंबुलेंस

Fri, 02 Jan 2026 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सड़क हादसे में बृहस्पतिवार की शाम को घायल युवक एंबुलेंस के इंतजार में तड़पता रहा। एंबुलेंस 2ः30 घंटे के अंदर भी नहीं पहुंच सकी। जबकि इमरजेंसी से हड्डी रोग विभाग की दूरी लगभग 150 मीटर है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम करीब 7 बजे का यह मामला है। मूलचंद्र निवासी कैलाश मंदिर सड़क पर ही एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इससे उनका एक पैर टूट गया। आसपास के लोग उन्हें इमरजेंसी लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में रेफर किया। इस दौरान परिजन ने अपने मोबाइल से 108 नंबर एंबुलेंस के लिए फोन किया बात भी हुई लेकिन 2ः30 घंटे तक इमरजेंसी में कोई एंबुलेंस नहीं पहुंची।
इस दौरान मरीज दर्द से तड़पता रहा। बाद में मोहल्ले के ही सौरभ सिसोदिया ने अपनी निजी गाड़ी से मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग तक उन्हें पहुंचाया। एंबुलेंस प्रभारी लोकमन सिंह ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है। अगर ढाई घंटे तक एंबुलेंस पीड़ित युवक को नहीं मिली तो जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें