फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी के बाद युवक नहर में कूदा

Thu, 29 Jan 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार सुबह घर में हुई कहासुनी के बाद अमलेश (30) ने आगरा रोड स्थित हजारा नहर में छलांग लगा दी। उसे नहर कूदते देख लोगों ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर पहुंचे दो तैराकों ने अमलेश को सकुशल नहर से निकाल लिया। सूचना पर पहुंचे परिवारीजन उसे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन





फीरोजाबाद थाना एका के गांव खेरी थरऊआ (हाल पता कोतवाली नगर के मोहल्ला सिंधी कालोनी) निवासी अमलेश पुत्र जितेंद्र की आए दिन घर में किसी न किसी बात पर कहासुनी होती रहती थी। गुरुवार सुबह भी उसकी घर में कहासुनी हो गई। इसके बाद वह सुबह करीब 10 बजे किसी वाहन से हजारा नहर पहुंच गया। वाहन से उतरते ही नहर में छलांग लगा दी। उसे नहर में छलांग लगाते लोगों ने देख लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर पहुंचे तैराक भाई रवींद्र सिंह, जुगेंद्र सिंह, साथी किशनवीर और नरेश ने नहर में छलांग लगा दी। वह अमलेश को सही-सलामत बाहर निकाल लाए। बाद में जानकारी परिवारीजनों को दी। परिवारीजन मौके पर पहुंच गए और उसे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें