फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जहर देकर की गई थी महिला की हत्या, 2 वर्ष बाद हुुआ खुलासा

Thu, 06 Mar 2025 10:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। थाना क्षेत्र के गांव सिलामई में 12 फरवरी 2023 को एक महिला की हत्या कर दी गई। बेटे की शिकायत पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का विसरा सुरक्षित रखते हुए जांच-पड़ताल जारी रही। 2 वर्ष बाद जब रिपोर्ट आई तो उसमें जहर देकर हत्या करने का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

गांव सिलामई निवासी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि वह आगरा में रहकर बच्चों को पढ़ा रहा है। मां पवित्रा देवी अधिकांश समय आगरा में साथ ही रहती थी और कभी-कभी गांव में भाई रवेंद्रपाल सिंह, विजेंद्र पाल सिंह और नरेंद्र पाल के पास चली जाती थीं।
भाइयों ने मां को धमकाकर गांव और शहर की संपत्ति की वसीयत अपने नाम करा ली। जब मां ने फोन के माध्यम से जानकारी दी तो उस वसीयत को खंडित कराया गया। कुछ समय बाद ही तीनों भाई और उनकी पत्नियों ने फिर दबाव बनाकर दान पत्र और वसीयत लिखवा ली। 17 फरवरी 2023 को न्यायालय नायब तहसीलदार अवागढ़ के यहां बयान होना था। मां ने फोन कर जानकारी दी कि अगर यहां से नहीं ले जाओगे तो यह लोग मार देंगे।
विज्ञापन

इसी बीच 12 फरवरी को तीनों भाई उनकी पत्नी भूरी देवी, कैला देवी और ज्ञान देवी ने अपने पुत्र बंटी, गौरव और अखिलेश के साथ मिलकर मां को जहर देकर मार दिया। सूचना मिलने पर गांव आया और इनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
मौत के कारण की पुष्टि न हो पाने के चलते बिसरा सुरक्षित रख लिया गया था। बुधवार को बिसरा की रिपोर्ट आई, जिसमें जहर देकर हत्या करने की बात सामने आई है। प्रभारी सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने बिसरा रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें