फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने नहर में लगाई छलांग, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Fri, 26 Jun 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार की दोपहर घर में हुई कहासुनी के बाद विवाहिता पूनम (25) ने जिरसमी नहर में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी पर परिवारीजन और अन्य ग्रामीण पहुंच गए। थाना पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के देरी पर पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने एटा-अमांपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। बाद में किसी तरह पुलिस ने समझा बुझाकर डेढ़ घंटे बाद जाम खुलवाया। गोताखोर नहर में महिला की तलाश करते रहे।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव नगला रनुआ निवासी पूनम पत्नी मानपाल की गुरुवार की सुबह घर में किसी बात को लेकर परिवारीजनों से कहासुनी हो गई। इसके बाद महिला ने दोपहर एक बजे के लगभग जिरसमी नहर में छलांग लगा दी। महिला को नहर में कूदते देख वहां मौजूद लोगों ने हल्ला मचा दिया। घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी तो वह मौके पर पहुंच गए और थाना पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस देरी से पहुंची और नहर में कूदी महिला की तलाश करने में भी लापरवाही बरती। गुस्साए लोगों ने जिरसमी पुल पर जाम लगा दिया। इससे अमांपुर और एटा की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बाद में पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर डेढ़ घंटे बाद जाम खुलवा दिया। गोताखोर महिला की तलाश में नहर में उतारे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें