फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सिर में चोट लगने से हुई थी महिला की मौत

Sun, 16 Feb 2025 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव मोहनपुर के पास खेत में 11 फरवरी की देर शाम एक महिला का अधजला शव मिला था। पहचान न हो पाने पर शनिवार को पोस्टमार्टम किया गया। महिला चिकित्सक सहित 3 चिकित्सकों का पैनल रहा और वीडियोग्राफी भी कराई गई। रिपोर्ट में महिला की मौत सिर में चोट लगने से होना बताया गया है।
विज्ञापन


गांव मोहनपुर निवासी अहिवरन सिंह के खेत में 11 फरवरी को एक महिला का अधजला शव पड़ा मिला था। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को खेत से बाहर निकालकर पहचान कराने का प्रयास किया। काफी समय तक जब पहचान नहीं हो सकी तो शव को पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया गया। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला की मौत सिर में चोट लगने से हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें