फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला मोच में गवाह की गोली मारकर हत्या

Fri, 29 Jul 2016 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
नगला मोच में गवाह की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नयागांव थाना अंतर्गत नगला मोच में गुरुवार रात पत्नी के साथ छत पर सो रहे किसान को चार लोगों ने गोली मार दी। पत्नी के शोर मचाने पर जब तक परिवारीजन घटनास्थल पर पहुंचे तब तक किसान दम तोड़ चुका था। किसान भूमि विवाद में कोर्ट में लंबित केस में गवाह था। मृतक के बेटे ने चार के खिलाफ रंजिशन हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


नयागांव में किसान राधेश्याम (45) अपने चार बेटों के साथ रहता था। मृतक के बेटे संदीप ने बताया कि गुरुवार देर रात 11:20 बजे जिस समय पूरा गांव भागवत सुनने पंचायत घर गया था उसी वक्त गांव निवासी रक्षपाल रंजिशन अपने साथियों के साथ आया और छत पर सो रहे पिता राधेश्याम के पेट में करीब से गोली मारकर फरार हो गया। फायर की आवाज सुन कर पिता के पास सो रही पत्नी जसोदा ने शोर मचाया, लेकिन जब तक परिजन मौके पर पहुंचे राधेश्याम दम तोड़ चुका था। देर रात सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। संदीप ने रक्षपाल समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस तफ्तीश कर रही है। किसान की अचानक मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

भूमि विवाद को लेकर थी रंजिश
मृतक के भाई श्याम बाबू ने बताया कि चार साल पहले दो विस्वा भूमि पर राधेश्याम का कब्जा था, लेकिन उसी भूमि का गांव के रक्षपाल ने अपना कब्जा दिखा पट्टा करा लिया था। श्यामबाबू की माने तो पट्टा खारिज कराने का मामला कोर्ट में लंबित है और केस में राधेश्याम गवाह था। पट्टे पर कब्जे को लेकर झगड़ा होने पर रक्षपाल ने परिवार के 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए गवाही से नहीं हटने पर राधेश्याम को कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें