फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मांगे पूरी कराने के लिए देर रात तक भड़कते रहे ग्राम विकास अधिकारी

Mon, 29 Sep 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विकास भवन परिसर में मांगों को लेकर धरना देते ग्राम विकास अ​धिकारी-संवाद
विज्ञापन
एटा। ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी संघर्ष समन्वय समिति ने सोमवार को विकास भवन में मांगे पूरी कराने के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। अवकाश में भी देर रात तक वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) पर भड़ास निकालते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र से आश्वासन मिलने के बाद धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष रजनीश व सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सचिवों से लगातार गैर विभागीय कार्य जबरन कराए जा रहे हैं। अवकाश के दिनों में देर रात तक वीसी और बैठकों का आयोजन कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। यहां तक कि रात 9 बजे के बाद चौपाल कराने के निर्देश भी मिलते हैं जबकि वर्तमान समय में पंचायत चुनाव प्रक्रिया के कारण प्रधानों और सचिवों के प्रति विरोध की स्थिति बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि दो माह से उनका वेतन रुका हुआ है। जिलाधिकारी द्वारा दो दिन में वेतन दिलाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन आज तक भुगतान नहीं हुआ। फैमिली आईडी बनवाने का जबरन दबाव, पंचायत एडवांस इंडेक्स (पीएआई) के डाटा संग्रह में सचिवों पर अत्यधिक बोझ, गोशालाओं के संचालन की जिम्मेदारी थोपी जा रही है।
विज्ञापन

बिना कार्य कराए पंचायत निधि की राशि खर्च दिखाने का दबाव बनाया जा रहा है। शासनादेश के बावजूद नए जिला पंचायत राज अधिकारी को चार्ज नहीं सौंपा जा रहा है जो शासन की अवमानना है। ग्राम विकास अधिकारी राघवेंद्र मिश्रा, अनुराग, अमित तोमर, विजय बहादुर, विश्वजीत, कृष्ण गोपाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें