विद्याज्ञान प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। पहली पाली में बालिकाओं एवं दूसरी पाली में बालकों की परीक्षा हुई। तीन हजार से अधिक बच्चों ने इसके लिए आवेदन किए थे।
रविवार को शहर के बाल भारती, श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। बाल भारती के प्रधानाचार्य डॉ. रामनिवास यादव ने बताया 1777 परीक्षार्थियों में 906 अनुपस्थित रहे। 871 परीक्षा में शामिल हुए।
श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज केंद्र के प्रधानाचार्य डा. दिनेश वशिष्ठ के अनुसार केंद्र पर पंजीकृत 1502 में से 807 अनुपस्थित रहे। पंजीकृत 735 बालिकाओं में से 289, 767 बालकों में से मात्र 406 परीक्षा में शामिल हुए।