फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नाली खुदाई के दौरान ढहा मकान का बरामदा

Mon, 15 Sep 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। तहसील के गांव मकसूदपुर में नाली निर्माण के लिए बुलडाेजर से खुदाई के दौरान सोमवार को एक घर का बरामदा ढह गया। हादसे के वक्त बरामदे में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। बरामदा गिरने से मकान की छत और कमरों में भी दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन

मकान मालिक शाहिद ने बताया कि प्रधान राधा परवीन की ओर से नाली का निर्माण कराया जा रहा है। जानबूझकर सामान्य से ज्यादा गहरी खुदाई की गई है। इसके कारण उनके मकान की नींव कमजोर हो गई और बरामदा ढह गया। हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं हैं। आरोप लगाया कि इस लापरवाही से हादसा हुआ।
ग्राम प्रधान का कहना है कि नाली निर्माण के लिए सामान्य रूप से ही खुदाई की गई थी। मकान पहले से ही जर्जर हालत में था जिस वजह से वो गिर गया। प्रधान ने पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें