फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगास्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार में वाहन ने मारी टक्कर

विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र में लूट की घटना के दौरान घायल पीड़ित महिला ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। अवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसुंधरा के पास एक कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। कार में गंगा स्नान कर लौट रहे राजस्थान के धौलपुर निवासी लोग थे। इनमें से आठ लोग घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। राजस्थान के धौलपुर निवासी मीनेश ने बताया कि वह परिवार की प्रेमा देवी, सीताराम, अतरदेवी, गुड्डी देवी, नेमवती, संजय व कान्हा के साथ सोमवती अमावस्या पर गंगास्नान करने सोरों घाट गईं थीं। गंगास्नान के बाद वापस जा रहे थे।
विज्ञापन

अवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसुंधरा के पास एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। इससे सभी लोग घायल हो गए। गुड्डी, प्रेमा, नेमवती व संजय को गंभीर चोट आईं हैं। जबकि अन्य चार को हल्की चोटें हैं। सभी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें