फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ग्राम सभा स्तर तक शाखाओं का विस्तार करेगा संघ

Mon, 14 Apr 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। संघ की दो दिवसीय ब्रज प्रांत योजना बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी। ग्राम सभा स्तर तक शाखाओं का विस्तार कैसे किया जाए, इस पर योजना तय की गई। साथ ही किए जाने का निर्णय लिया गया। संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर समाज के हर वर्ग को जोड़ने के लिए मंथन किया गया।
विज्ञापन


शहर के सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार से शुरू हुई बैठक का साेमवार को दूसरा और आखिरी दिन रहा। इसमें शामिल हुए राष्ट्र और प्रांत स्तर के पदाधिकारियों ने जिला स्तर पर संघ के कार्यों की समीक्षा की। साथ ही अगले वर्ष के कार्य तय किए गए। 100 वर्ष पूरे होने पर संघ से हर वर्ग को जोड़ने की योजना पर विचार किया गया। 100 वर्ष पूरे होने पर संघ को नई ऊंचाई तक ले जाने की बात कही गई। इसका आशय प्रत्येक गांव में संघ की शाखा लगाए जाने से बताया गया। इसके लिए गांव में रहने वाले स्वयंसेवकों को सक्रिय करने और युवाओं को संघ से जोड़ने के निर्देश दिए गए।
आरएसएस के अखिल भारतीय सदस्य डॉ. दिनेश ने शाखाओं के ग्राम स्तर तक विस्तार किए जाने के साथ ही सेवा बस्ती पर काम करने पर जोर दिया। कहा कि जब तक सेवा बस्ती पर काम नहीं होगा तब तक संघ का विस्तार नहीं होगा। सेवा बस्ती में संघ के विस्तार के लिए वहां के लोगों से व्यावहारिक संबंध बनाने होंगे। उनका दुख-दर्द बांटने के साथ ही हर खुशी में शामिल होना होगा।
विज्ञापन

समापन सत्र में ब्रज प्रांत के सभी 29 जिलों का लेखा-जोखा रखा गया। इसमें प्रत्येक जिले की शाखाओं का ब्योरा दिया गया। साथ ही किस जिले में कितनी सेवा बस्ती हैं और उनमें क्या काम किया गया, इसकी समीक्षा की गई। पूरे साल की योजना तय किए जाने को हुई संघ की बैठक में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम पर चर्चा करने के साथ ही प्रत्येक जिले का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके अलावा अलीगढ़ में होने वाले संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के लिए संघ के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें