फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानकों के अनुरूप नहीं मिले निर्माण कार्य

Tue, 05 May 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम निधि केसरवानी ने मंगलवार की दोपहर विकास खंड अलीगंज क्षेत्र के वर्ष 2013-14 के चयनित लोहिया ग्राम मजराजात रामपुर में राजस्व कार्यों की समीक्षा की, साथ ही शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता प्राप्त कार्यक्रम समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास योजना, जनेश्वर मिश्र योजना आदि का भी सत्यापन किया। इस दौरान निर्माण कार्यों, सर्व शिक्षा अभियान, गांव में पेयजल योजना, सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने पर एई एमआई से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। आवास के निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी पर लाभार्थी, सचिव को फटकार लगाई।
विज्ञापन



डीएम ने करीब 3614 आवासी वाले अलीगंज ब्लॉक के गांव मजराजात रामपुर पहुंचकर विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाआें को परखा, जहां पर काफी कुछ कमियां पाई गईं, जिन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संपर्क मार्ग की स्थिति ठीक मिली।

लोहिया गांव के अंतर्गत दो मजरों में विद्युतीकरण मिला। गांव में 130 बनवाए गए स्वच्छ शौचालयों में से कुछ का निर्माण ठीक नहीं मिला। उन्हें लोहिया आवासों के स्थलीय निरीक्षण में भी कमियां मिलीं। इस पर नाराजगी जाहिर की। इस मौके पर सीडीओ साहब सिंह, डीडीओ राधेश्याम, सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय, पीडी केके वैश्य, एसडीएम भैरपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें