फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सात लाख का आलू लेकर व्यापारी ने नहीं किया भुगतान

Sun, 12 Oct 2025 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गांव नगला बरी निवासी प्रदीप कुमार ने अखिलेश निवासी बहरागपुर थाना विशुनगढ़ जिला कन्नौज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 7 लाख रुपये का आलू उधार लेकर व्यापारी अखिलेश भुगतान नहीं कर रहा। फोन पर भुगतान करने की कहने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

नयागांव थाना क्षेत्र के नगला बरी निवासी प्रदीप उर्फ सुमित कुमार ने बताया कि 8 अक्तूबर को अखिलेश आया और खुद को व्यापारी बताते हुए 7 लाख रुपये का आलू उधार ले गया। कहकर गया था कि घर पर पहुंचते ही रुपये खाते में डलवा देगा या किसी को भेजकर नकद दिलवा देगा। अगले दिन जब फोन कॉल के माध्यम से अखिलेश से संपर्क किया तो उसने पैसा देने से मना कर दिया और गालियां देने लगा। इतना ही नहीं फोन कॉल पर ही जान से मारने की धमकी देते हुए भुगतान नहीं करने की बात कही। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है। जो भी तथ्य निकाल कर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
करता है टालमटोल, नहीं उठाता फोन
प्रदीप ने बताया कि अखिलेश पहले भी कई बार हमारे पास आलू खरीदने के लिए आया था मगर हम लोगों ने मना कर दिया। इस बार ज्यादा पीछे पड़ गया तो 7 लाख रुपये के आलू इसको दे दिए। अब फोन कॉल पर कहता है बैंक खुलने दो, रुपये स्थानांतरित करा रहा हूं। जब बैंक खुल जाती है तो अपना फोन ही बंद कर लेता है। थाना पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही व्यापारी से मिलकर रुपये दिलवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें