फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: किरायेदार ने दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

Tue, 26 Aug 2025 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। किराये पर कमरा लेकर रहने वाले युवक ने दूसरी किरायेदार महिला के साथ दुष्कर्म करते हुए वीडियो बना लिया। महिला का आरोप है कि उसने गर्भपात की दवा भी खिलाई। जानकारी होने पर जब धेवते ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए 60000 रुपये भी ले लिए। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली नगर में सोनू निवासी अंबेडकर पार्क के सामने नगला केवल थाना कोतवाली देहात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें लिखा है कि वह एक किराये के मकान में रहती है। उसी मकान में किराये पर सोनू भी रहता है। 10 जून 2024 से 1 जनवरी 2025 तक सोनू ने कई बार कमरे में घुसकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करते समय चुपके से वीडियो बना लिया।
आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक वर्ष तक दुष्कर्म किया। जब-जब गर्भ ठहरा आरोपी ने जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। इसी बीच डरा-धमकाकर 60000 रुपये भी ले लिए। घटना की जानकारी पर जब धेवते ने विरोध किया तो आरोपी ने उसको गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें