फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के प्यार में एक ने दी जान, दूसरा भर्ती

Wed, 27 May 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक किशोरी से दो किशोर एक तरफा प्यार कर बैठे और प्यार में इतने पागल हो गए कि किशोरी ने प्रस्ताव ठुकराने पर दोनों ने सल्फास खा लिया। सल्फास खाने से जहां एक की मौत हो गई, दूसरे को परिवारीजनों ने प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


मामला थाना जलेसर के एक गांव का है। दो किशोर गांव की एक किशोरी से मन ही मन प्यार कर बैठे, मगर किशोरी को दोनों का प्यार मंजूर नहीं था। दोनों किशोर किशोरी से एक तरफा प्यार में इतने पागल हो गए कि अपने जान देने के लिए उतारू हो गए। बुधवार को दोनों ने किशोरी से प्यार का इजहार किया, मगर किशोरी के प्रस्ताव ठुकराने पर किशोरों ने सल्फास की गोलियां खा लीं, जिसमें एक किशोर की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर देख परिवारीजनों ने निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। बताते हैं कि किसी भी कानूनी पचड़े से बचने के लिए परिवारीजनों ने मृतक का आनन फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। खबर लिखे जाने तक मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें