फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शिकायत करने की धमकी देने पर किशोर ने लगाया था फंदा

Tue, 08 Sep 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। नयागांव थाना क्षेत्र के गांव अमोघपुर भाटान में सोमवार को किशोर का शव घर में कमरे में लटका मिला था। पुलिस की जांच में किशोर ने पड़ोसी महिला की डांट से तनाव में आकर फंदा लगा लिया था।
विज्ञापन


मृतक किशोर पड़ोेेस की एक हमउम्र लड़की का आते-जाते पीछा करता था। इस मामले में किशोर के परिजन ने हत्या का तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। अमोघपुर भाटान गांव में सोमवार को पंकज प्रजापति (13) का शव घर में कमरे की छत से लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोर की मौत फंदा लगाने से होना बताई गई है। पंकज पड़ोस की एक लड़की की ओर आकर्षित था जो आते-जाते उसका पीछा करता था। इस पर सोमवार को लड़की की मां ने पंकज को घर पर बुलाकर उसकी इस हरकत पर कड़ी फटकार लगाते हुए परिजन से शिकायत करने की चेतावनी दी।

इस पर घबराए पंकज ने घर आकर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक पंकज के भाई कन्हैया ने कहा सोमवार की सुबह वह मां को दवा दिलाने के लिए फर्रुखाबाद गया था, पिता काम पर गए थे। घर पर पंकज को अकेला पाकर उसे पड़ोसी महिला ने घर बुलाकर बेरहमी से पीटा, चोट के निशान उसके शरीर पर हैं। परिजन की तहरीर पर पुलिस आरोपी पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें