फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला बधा में कोरोना की जांच करने पहुंची टीम, घर छोड़कर भागे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/ अवागढ़। विकास खंड क्षेत्र के गांव नगला बधा में बृहस्पतिवार को कोरोना की जांच करने स्वास्थ्य टीम पहुंची। जहां टीम के पहुंचते ही एक परिवार के लोग भाग गए। टीम द्वारा आस पड़ोस के लोगों को पुलिस बुलाने का भय दिखाया। इस पर भागे लोग लौट आए और कोरोना की जांच के लिए सैंपल दिए।
विज्ञापन

अवागढ़ के गांव नगला बधा निवासी एक युवती की शादी 12 फरवरी को आगरा के ग्रीन वैली गार्डन में हुई। शादी में महाराष्ट्र से शामिल होने कुछ लोग आए। इस पर गार्डन में अधिकांश लोगों की सैंपलिंग की गई। जहां आठ व्यक्ति पॉजिटिव निकले। इसको लेकर आगरा के सीएमओ ने जिले के सीएमओ को पत्र भेज लोगों की जांच कराने की बात कही। बृहस्पतिवार को जांच करने के लिए स्वास्थ्य टीम अवागढ़ पीएचसी से भेजी गई। इस दौरान टीम देख युवती पक्ष के 20 व्यक्ति भाग गए। टीम द्वारा परिजनों से कहा कि अगर जांच नहीं कराई तो पुलिस बुलानी पड़ेगी। पुलिस का नाम सुनते ही 17 व्यक्ति वापस आ गए। जहां चार व्यक्तियों की एंटीजन किट से जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई, वहीं टीम द्वारा 13 व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें