फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तीसरे दिन भी नहीं निकली धूप, और बढ़ी ठंड

Tue, 31 Dec 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। तीसरे दिन मंगलवार को भी सूर्यदेव बादलों में गुम रहे। इसके चलते ठंड और बढ़ गई। न्यूनतम तापमान सोमवार की अपेक्षा 1 डिग्री घटकर 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। लोगों को दिन भर ठिठुरन के बीच परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तीन दिन से धूप नहीं निकल रही। मंगलवार को भी यही हालत बनी रही। बुजुर्ग सर्दी से खासे परेशान हैं। सोमवार रात से मंगलवार को पूरे दिन शीतलहर चलती रही। कड़ाके की ठंड से बचाव को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अलाव तापते नजर आए। शीतलहर के कारण दोपहिया वाहनों पर सफर करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहा।
जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह मंगलवार की देरशाम रोडवेज बस स्टैंड पर नगर पालिका द्वारा बनाए गए रैन बसेरा का निरीक्षण करने पहुंचे। अधिकारियों, कर्मचारी को निर्देश दिए कि यहां ठंड से बचाव के लिए बेहतर इंतजाम कराए जाएं। शासन की मंशा के अनुरूप सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। यहां ठहरने वालों और बस स्टैंड के आसपास यात्रियों की सुविधा के लिए रात के समय लगातार अलाव जलाने की भी व्यवस्था की जाए। यदि कोई व्यक्ति बाहर खुले में सोता मिले तो पालिका कर्मचारी उसे रैन बसेरा में पहुंचाएं। एडीएम वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य, एसडीएम सदर विमल कुमार, तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूरे दिन रहा सर्दी का कहर
जैथरा। कस्बा और क्षेत्र में भी मंगलवार को पूरे दिन सर्दी का कहर रहा। अधिक सर्दी होने के कारण ग्रामीण अंचलों से लोग कस्बे में खरीदारी व अन्य कार्यों के लिए नहीं आ सके। इस वजह से दुकानदार हाथ पर हाथ रखे नजर आए। जगह-जगह लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें