फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विज्ञान कांग्रेस में छात्रों ने लिया भाग

Wed, 04 Nov 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन एमआर डिग्री कॉलेज, मैमडी में किया गया। प्रतियोगिता का विषय मौसम और जलवायु को समझना था। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक बी सिंह, विशिष्ट अतिथि डिग्री कालेज की सचिव शकुंतला गुप्ता रहीं।
विज्ञापन

शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन कर किया। निर्णायक मंडल में डा. आरके पांडेय, डा. आरपी पाल पथिक, डा. हेमंत लायल शामिल रहे। प्रतियोगिता में 35 विद्यालयों से 290 छात्र छात्राओं के 72 समूहों ने प्रतिभागिता की। प्रत्येक को छह मिनट का समय दिया।  
सीनियर वर्ग में छात्रा मितांशी, प्रथम और प्रतीक माहेश्वरी द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि जूनियर वर्ग में प्रवण माहेश्वरी प्रथम, अदिती मिश्रा द्वितीय स्थान पर रहीं। संचालन नोडल समन्वयक अभिषेक पांडेय ने किया। संयोजक जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक जयंत गुप्ता ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अध्यक्ष डा. सुरेंद्र गुप्ता, राजीव गुप्ता, बीएल सक्सेना, प्रमोद कुमार, जीडी पाठक, पूजा उपाध्याय, सोम्या शर्मा, मालती पाल, भावना पुण्ढीर, प्रवीन कुमार, उमाशंकर वर्मा,  नोडल समन्वयक हरीकिशोर मिश्रा, डा. अमित शर्मा, राम उजागर, मोहित कुमार आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें