फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घुंघरू-घंटा उद्यमियों की हड़ताल को व्यापार मंडल का मिला समर्थन

Wed, 16 Jul 2025 06:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। घुंघरू-घंटा उद्यमियों की हड़ताल का व्यापार मंडल ने भी समर्थन किया है। चार दिनों से हड़ताल कर रहे उद्यमी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

जीएसटी की छापेमारी के विरोध में कारोबारी, श्रमिक और कारीगर रविवार से हड़ताल पर हैं। बुधवार को उनकी बैठक बुधवार को अग्रवाल सेवा सदन में हुई। इसमें व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष एवं अलीगंज के पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता ने पहुंचकर हड़ताल काे समर्थन दिया। अवागढ़ के व्यापारी नेता शैलेंद्र प्रकाश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी पहुंचे। उन्होंने घुंघरू-घंटा उद्यमियों और कारीगरों की बात सुनी।
विज्ञापन

आदित्य मित्तल ने कहा कि घुंघरू-घंटा का कारोबार सूक्ष्म स्तर का है। अधिकांश कारीगर खुद की भट्ठी चलाकर काम कर रहे हैं। इनको जीएसटी अधिकारी फैक्टरी बताकर घर की तलाशी कर रहे हैं। बैठक में रूपम गुप्ता, शुभम बंसल, अर्चित अग्रवाल, नितिन गोयल, अचल मित्तल, शुभम गुप्ता, कृष्ण गोपाल गुप्ता, आशीष गुप्ता, निशांक मित्तल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें