जैथरा। क्षेत्र के गांव हाजीपुर में बुधवार को एक आश्रम की नींव खुदाई में मिले शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सावन के पहले सोमवार को की जाएगी। गुरु पूर्णिमा पर आश्रम के आचार्यों ने विधि-विधान से पूजा एवं मंत्रोच्चार कर शिविलिंग का जल-अन्न वास कराया।
आश्रम के आचार्य गोपाल मिश्रा एवं ललित पांडेय ने बताया कि उनके बाग को क्षेत्र में आश्रम बोला जाता है। बाग में हनुमानजी का मंदिर है। इसका बहुत बड़ा चबूतरा है। मंदिर की चहारदीवारी का निर्माण कराने को नींव की खुदाई की जा रही थी। खुदाई में मिला शिवलिंग ईश्वर का चमत्कार है।
आश्रम में भगवान शिव के मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। सावन के पहले सोमवार को इसकी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। यह शिवलिंग लाल पत्थर का होने के साथ ही बेहद चिकना है। फिलहाल इसे हनुमान मंदिर में रखकर पूजा-अर्चना की जा रही है।