फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रतियोगिता संपन्न

Sun, 01 Nov 2015 06:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में संपन्न दो दिवसीय संकुलीय ज्ञान-विज्ञान बौद्घिक प्रतियोगिता कराई गई। तीन वर्गों में संपन्न प्रतियोगिताओं में कासगंज, सिरसागंज, शिकोहाबाद, भोगांव, गंजडुंडवारा और जलीलपुर स्कूल के 225 छात्रों ने भाग लिया। उद्घाटन कवि बलराम सरस ने मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

प्रथम स्थान एटा की काजल सिंह, हर्षिता गोस्वामी, श्रेया गोस्वामी, अंशिका सिंह, वंशिका सक्सेना, गौरव कुमार, हर्षित, हिमांशु यादव, अमन, उज्जवल पांडेय, गरिमा यादव, अभिषेक सोलंकी, राजकुमार,  प्रियांशी यादव, सौम्या बघेल, सौम्या पांडेय, अंजली, अनीसा, सत्यम, ऋषभ यादव, कशिश, गौरव आदि ने प्राप्त किया। वहीं शिकोहाबाद के गौरव यादव, उत्सव, अभिनव राज व कासगंज के अवंतिका भारद्वाज, कविता भारद्वाज, नैन्सी यादव, गंजडुंडवारा के दिव्यांशु मिश्र, देवेंद्र शाक्य, वैभव सिसौदिया, सिरसागंज के कपिल कुमार, अनुज शर्मा अव्वल रहे।
प्रबंधक बृजनंदन माहेश्वरी ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी। निर्णायक मंडल में डा. केशव चंद्र शर्मा, पूर्व डीन एचपी यूनिवर्सिटी शिमला, एमएम अंसारी प्रधानाचार्य नवोदय विद्यालय, आबकारी निरीक्षक प्रवीन द्विवेदी, डा. मनोज मिश्र, विजय उपाध्याय, रश्मि उपाध्याय, हरनाम सिंह आदि थे। प्रधानाचार्य शंभूशरण मिश्र ने अतिथियों का आभार जताया। संयोजन समिति के नारायण सिंह, रामशरण मिश्र, प्रेमचंद्र, संजीव मिश्र, श्याम सुंदर शुक्ल आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें