रविवार से यातायात माह की शुरूआत हुई। पहले दिन ट्रैफिक पुलिस ने कचहरी रोड पर जेब्रा, स्टॉप लाइन बनर्वाई। साथ ही वनवे मार्ग रश्मि लोक तिराहा पर रोडवेज के अंदर आने पर चालान भी किया।
टीएसआई ब्रह्ममप्रकाश ने बताया कि ऋषि मार्केट, कचहरी स्थित मार्ग पर रविवार को जेब्रा, स्टॉप लाइन बनवाई गई। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में बताया गया। ट्रिपल राइडिंग करने वाले ऐसे बाइक सवारों को नसीहत दी गई। वनवे मार्ग रश्मि लोक तिराहे पर रोडवेज बस अंदर चली गई, जिसका पुलिस ने चालान भी किया है।