फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बारिश के बाद भरभराकर गिरी कमरे की छत, बाल-बाल बची महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ब्लॉक सकीट के गांव छछैना में बुधवार को एक कमरे की छत गिर गई। इसके कारण नीचे बैठी महिला बाल-बाल बच गई। मकान स्वामी की आर्थिक स्थिति खराब है।
विज्ञापन

गांव छछैना निवासी मानेश कुमार ने बताया कि बारिश के बाद घर के एक कच्चे कमरे की छत टपकने लगी। बुधवार को मौसम साफ होने पर सही करने की सोच रहा था। तब तक दोपहर के समय छत भरभराकर नीचे गिर पड़ी। गनीमत रही कि छत टुकड़ों में गिरी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बताया कि मां सावनश्री नीचे ही बैठी हुई थीं मिट्टी गिरती देख जब तक बाहर निकलीं पूरी छत ही भरभराकर गिर पड़ी।
विज्ञापन

छत गिरने की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और सावनश्री को किसी तरह खींचकर बाहर निकाला। पीड़ित ने शासन-प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। तहसीलदार सदर नीरज वार्ष्णेय ने बताया कि बरसात की वजह से अगर कमरे की छत और दीवारें गिरी हैं तो आंकलन कराकर प्राकृतिक आपदा राहत सहायता के तहत लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें