फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2017 के चुनाव में महिलाओं की रहेगी भूमिका: कांता कर्दम

Tue, 20 Sep 2016 12:03 AM IST
अमर ब्ययूराो एटा
विज्ञापन
2017 के चुनाव में महिलाओं की रहेगी भूमिका: कांता कर्दम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कान्ता कर्दम ने कहा कि 2017 के चुनाव में भाजपा की महिला इकाई महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। एक बूथ प्रभारी महिला पर पूरे बूथ की महिलाओं को भाजपा के लिए एकत्रित करने की जिम्मेदारी को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष कान्ता कर्दम सोमवार को कम्यूनिटी हॉल में आयोजित भाजपा के महिला सम्मेलन में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में महिला सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं, जिससे भाजपा में महिला सदस्यों और कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़े। सम्मेलन में जिले के सभी बूथों से एक संयोजक, एक सह संयोजक प्रत्येक बूथ से पांच महिलाओं की भागीदारी जरूरी है। बृज क्षेत्र की संयोजिका रश्मि सिंह ने बताया कि कासगंज की तीनों विधानसभाओं का सम्मेलन कासगंज में ही होगा, महिलाओं की सक्रियता पार्टी में बढ़ाने के पक्ष और प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न के विरोध में भाजपा सरकार को घेरेगी।
सम्मेलन में डा. मिथिलेश राना को संयोजक, मनीषा गुप्ता को सह संयोजक बनाया गया। इस दौरान कुमकुम वार्ष्णेय, हेमलता राना, सपना यादव, सरिता साहू, अनीता राजपूत, चमेली देवी, सीमा शाक्य, सुधा जाजू, सोनवती वर्मा, अनीता गुप्ता, प्रियंका सोलंकी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें