फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मलावन कस्बे में 7 माह से टूटी पड़ी सड़क, हो रहा जलभराव

Mon, 12 Jan 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मलावन कस्बा में सड़क टूटने से हो रहा गड्ढा और जलभराव। संवाद
विज्ञापन
एटा। मलावन कस्बा के बीचों बीच सड़क टूटी पड़ी हुई है। करीब 7 माह से अधिक समय बीत चुका है। अभी तक लोक निर्माण विभाग की ओर से मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव भी हो रहा है।
विज्ञापन

मलावन कस्बा में प्राथमिक विद्यालय के सामने सड़क टूट चुकी है। इसकी वजह से यहां पर जलभराव और गहरे गड्ढे हो चुके हैं। लोगों को एक तरफ से ही निकलना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कत लोगों को सोमवार के दिन होती है। यहां पर कंसासुर महाराज का मंदिर है। सोमवार के दिन मंदिर पर जात होती है और मेला भी लगता है। इसमें अत्यधिक भीड़ होने की वजह से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कस्बे के लोगों का कहना है कि कई बार इस समस्या के संबंध में जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों से भी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।



कस्बे के बीचों बीच सड़क उखड़ चुकी है। इससे जलभराव होता रहता है। लोगों को निकलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। - बादल शाक्य, मलावन
कस्बे में करीब सात माह से सड़क टूटी पड़ी है। सोमवार के दिन यहां मेला और जात लगती है। इसमें काफी भीड़ उमड़ती है। आने वाले लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। - उपदेश, मलावन
विज्ञापन




मलवान कस्बे में सड़क के टूटने की जानकारी नहीं है। क्षतिग्रस्त हुई है तो जल्द ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। - ललित कुमार अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

मलावन कस्बा में सड़क टूटने से हो रहा गड्ढा और जलभराव। संवाद

मलावन कस्बा में सड़क टूटने से हो रहा गड्ढा और जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें