फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की समीक्षा का डीडी बिहार पर जलवा

Wed, 02 Dec 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की समीक्षा गौर टीवी पर्दे के अलावा बालीवुड, गुजराती और अन्य फिल्मों में अपने एक्टिंग का हुनर दिखा रही हैं। डीडी बिहार पर लक्ष्मी टीवी सीरियल में बिंदिया के रूप में मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन


टीवी के पर्दें के अलावा गुजराती फिल्म मौज मस्ती में भी वह हीरोइन की भूमिका कर चुकी हैं। इस फिल्म के स्टार सौरभ राजगुरु हैं। गुजरात में विभिन्न स्थानों पर इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। समीक्षा ने हिंदी फिल्म कथा संपत भी साइन की है। जिसकी शूटिंग भी फरवरी में मुंबई और अन्य स्थानों पर होगी। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मुकेश तिवारी, संजय मिश्रा, दीपक दोहरियाल के साथ फिल्म चालबाज में भी काम किया है।
समीक्षा ने अमर उजाला को बताया कि टीवी सीरियल निशा और उसके कजिन से उसने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह लगातार एक्टिंग की दुनिया में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि डीडी बिहार पर रात साढ़े नौ बजे हर शनिवार-रविवार को लक्ष्मी सीरियल प्रसारित होगा, जिसमें उनका लीड रोल है।
विज्ञापन

उसके साथ मुख्य भूमिका निभाने वाले विनोद त्रिपाठी, फिल्म स्टार सनी देओल के साथ कर्ज, गुंडा, बिल्ला नंबर 786 जैसी फिल्मों में भूमिका निभा चुके हैं। समीक्षा ने बताया कि स्टार प्लस के वीरा टीवी सीरियल में भी वह भूमिका निभा चुकी हैं। लाइफ ओके और सावधानी इंडिया में भी अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेर चुकी हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें