फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महिला का शव छोड़ भागे परिजन, हत्या का आरोप

Wed, 11 Jun 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। थाना मलावन क्षेत्र के ग्राम हाड़ई में महिला की मौत के बाद परिजन शव छोड़कर भाग गए। मायके वालों ने प्लॉट के लिए प्रताड़ित करने और न देने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उसकी शादी को एक साल भी नहीं हुआ था।
विज्ञापन

नवाब सिंह निवासी पुराहार थाना अलीगंज ने थाना मलावन में तहरीर दी है। इसमें लिखा है कि पुत्री सविता की शादी 9 जुलाई 2024 को थाना मलावन क्षेत्र के ग्राम हाड़ई निवासी सचिन के साथ की थी। शादी में कार दी और करीब 20 लाख रुपये खर्च किए लेकिन बेटी के ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसको लगातार परेशान करते थे।
कई बार बेटी के ससुराल पहुंचकर गांव के लोगों के साथ बैठकर पंचायत भी की। उन्होंने सभी के सामने कह दिया गया कि आगे से बेटी को परेशान नही करेंगे लेकिन अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर सूचना मिली कि सविता की हत्या कर दी गई है। जब हम लोग बेटी की ससुराल पहुंचे तो वह मृत पड़ी हुई थी।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी कीर्तिका सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले सविता का आगरा में प्रसव हुआ था। स्वस्थ होने पर परिजन गांव ला रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण मालूम हो सकेगा। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें