सकीट। भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। जिसका कई जगह पुष्पवर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। रामभक्तों ने भंडारे का आयोजन कर सभी को प्रसाद वितरित किया। इसके अलावा अन्य कई तरह के कार्यक्रम भी हुए।
सोमवार को कस्बे के बाजार व मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। शीतला देवी मंदिर, गमा देवी मंदिर, श्रीराम मंदिर, वार्ष्णेय समाज देवी मंदिर, हनुमान मंदिर, शनिदेव मंदिर, काली मंदिर, शिव मंदिर आदि मंदिरों में हवन, यज्ञ कर धार्मिक अनुष्ठान व भंडारों का आयोजन किया गया।देहात में भी धार्मिक अनुष्ठान व प्रसाद वितरण के कार्यक्रम किए गए। नंदन सराफ, रमेश त्रिपाठी ने मोहल्ला पीपलटोला स्थित हनुमान मंदिर व शनिदेव मंदिर पर जनसहयोग से प्रसाद वितरित किया।
शोभा यात्रा में व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश वार्ष्णेय, महामंत्री सत्येंद्र कुमार दीक्षित, युवा भाजपा नेता अमित जैन, उमेश सराफ, छोटे पंडित, हरिश्चंद्र वार्ष्णेय आदि लोग मौजूद रहे। क्षेत्र के ग्राम कुल्ला हवीवपुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे गगन जैन के साथ ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह, रूप सिंह, पूर्व प्रधान अनिल दिवाकर, डीलर जबर सिंह ने गरीब, असहाय जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए।