फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा, झांकियों ने सभी का मन मोहा

Sun, 06 Sep 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को शहर में भगवान श्रीकृष्ण की रथयात्रा निकाली गई। भगवान के रथ को खींचने के लिए लोगों में होड़ मची रही। वहीं जगह-जगह आरती उतारकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कस्बा मारहरा में भी भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। सांवरी सूरतियां के दर्शन करने को भक्तों में होड़ मच गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं।
विज्ञापन

रथ पर भगवान श्रीकृष्ण की प्राचीन मूर्ति विराजमान थी, जबकि आगे-आगे कई झांकियां अज्ञैर दो बैंड अपनी मधुर ध्वनि बिखरेते चल रहे थे, वहीं श्रद्धालु भी भजनों पर झूमते नाचते चल रहे थे। जगह-जगह उमड़ी लोगों की भीड़ ने रथयात्रा का स्वागत किया।  रथयात्रा मंदिर से शुरू होकर पटियाली गेट, लोकमन दास तिराहा, होली गेट, वली मोहम्मद चौराहा, हाथी गेट, जीटी रोड, घंटाघर, मेहता पार्क, नन्नूमल चौराहा होते हुए देर रात मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हो गई। इस दौरान प्रसाद वितरण किया गया।
रथयात्रा में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष कृष्णगोपाल अग्रवाल, महामंत्री सुधीश कुमार अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, राममूर्ति अग्रवाल सराफ, विनोद अग्रवाल एडवोकेट, यतेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

मारहरा में मोहल्ला ब्रह्मणपुरी स्थित श्री शिवचिंताहरण मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारकर शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में बालाजी के दर्शन, बर्फानी बाबा, मनमोहना के भजनों की मधुर लहरियों पर राधा-कृष्ण के साथ गरबा का नृत्य, श्री साईं पालकी, राधा-रानी का एकांत में रास, देवो के देव महादेव का पार्वती संग तांडव नृत्य आकर्षित कर रहा था। शोभायात्रा में मां काली का अखाड़ा हैरतअंगेज करतब दिखा रहा था। शोभायात्रा मोहल्ला पैठ, हनुमान चौक, कायस्थान, चोबदार, पिदौरा अड्डा, तालागढ़, बड़ा बाजार होते हुए मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हो गई।
 
मटकी प्रतियोगिता पर रही पुलिस की पैनी नजर
मारहरा। कस्बा में कई स्थानों पर टंगी मटकियां और उसे फोड़ने के लिए गोविंदाओं की टोलियों में होड़ मची रही। मटकी फोड़ प्रतियोगिता पर पुलिस की पैनी नजर रही। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने कस्बा में निकलने वाली शोभायात्रा में मटकी फोड़ प्रतियोगिता पर नजर रखते हुए मटकी के मानक पूरे कराए। इस दौरान कस्बा में जगह-जगह दही-हांडी की मटकिया लटकाई गई थीं, जिसे फोडने के लिए शोभायात्रा मे शामिल गोविंदाओं की टोलियां मानव पिरामिण बनाकर फोड़ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें