फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की जलापूर्ति से अछूती पांच हजार की आबादी

विज्ञापन
इन घरों तक नहीं बिछी पानी की पाइप लाइन। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। शहरी क्षेत्र के बाहरी चार मोहल्ले ऐसे हैं जहां पर अभी तक जल निगम ने पानी आपूर्ति के लिए व्यवस्था नहीं कराई है। लोग हैंडपंपों से पानी भरकर लाने को मजबूर हैं। इन मोहल्लों में पांच हजार की आबादी प्रभावित बनी हुई है। जल निगम द्वारा शहर में जलापूर्ति के लिए पूर्व में पानी की लाइन डलवाई गई थी, जो इलाके छूट गए वहां अब सीवर लाइन डालने के साथ पानी की लाइन भी डलवाई जा रही है। इसके बावजूद शहर के कुछ मोहल्ले जलापूर्ति से अछूते हैं।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित शिवओमपुरी, जगन्नाथपुरी, बारहबीघा, शिवगंज मोहल्लों में अभी तक पानी की पाइप लाइन नहीं पड़ी है। जिसकी वजह से लोगों को स्वयं के संसाधन जुटाकर पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने सबमर्सिबल पंप लगवा लिए हैं, तो अधिकांश लोग आसपास के हैंडपंपों से पानी भरते नजर आते हैं।
नेहरू नगर में लाइन की लीकेज देखने पहुंची टीम
शुक्रवार के अंक में अमर उजाला समाचार पत्र में नेहरू नगर मोहल्ले में पाइप लाइन लीकेज की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। जिसके बाद जलनिगम की टीम ने शुक्रवार दोपहर के समय पहुंचकर निरीक्षण किया। सहायक अभियंता रवींद्र सिंह ने पाइप लाइन लीकेज की स्थिति को देखा। ठेकेदार को निर्देश दिए कि शनिवार तक पाइप लाइन लीकेज की समस्या को खत्म करके पानी की आपूर्ति संचालित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें